लघु प्रश्नोत्तरी
१ मैं धोबी हूं व्यंग्य निबंध के लेखक कौन हैं?
उत्तर आचार्य शिवपूजन सहाय
२ भगवान क्या कहलाते हैं?
उत्तर पतितपावन
३ धोबी को समाज में क्या माना जाता है?
उत्तर अछूत
४ धोबी को ब्रह्मा जी ने किसके पास रहने को कहा?
उत्तर इंद्र के पास
५ धोबी इंद्र लोक में कहां कपड़े धोने लगा?
उत्तर नंदन वन के सरोवर में।
६ धोबी किसके कपड़े चोरी से सुंघा करता था?
उत्तर उर्वशी और रंभा के।
७ धोबी से किसने हाल पूछा?
उत्तर मंजु घोषा देवी ने।
८ किसने धोबी के रक्त में विलासिता के कीटाणु होने की बात कही?
उत्तर मेनका देवी
९ किसने धोबी को दंड देने की बात कही?
उत्तर घृताची देवी
१० किन्होंने धोबी को मर्त्यलोक में जाकर रहने और अपनी मलिन वासनाएं पूरी करने का अभिशाप दिया?
उत्तर उर्वशी और रंभा ने
११ किनके प्रताप से कपड़ों की मलीनता दूर होती है?
उत्तर वरुण देव, पवन देव, सूर्यदेव
१२ महाराज देवराज की बहन का नाम क्या था?
उत्तर सुकेशी
१३ यात्रकाल में किसका दर्शन मंगलमय होगा?
उत्तर धोबी
१४ धोबी को किस पर चढ़ाकर सुरलोक से निकाला गया?
उत्तर गदहे पर
१५ धोबी की सनातन सवारी क्या है?
उत्तर गदहा
१६ गदहे का दूसरे नाम क्या–क्या है?
उत्तर दूर्वाकंद–निकन्द वैशाखनन्दन
१७ गरुड़ को किसकी सवारी होने का गर्व है?
उत्तर भगवान की
१८ गदहे को किसकी सवारी होने का गर्व है?
उत्तर जगदम्बा
१९ रावण और रासभ की मात्राएं किसके अनुसार बराबर है?
उत्तर पिंगला अनुसार
२० गर्दभ का तद्भव रूप क्या है?
उत्तर गदहा
२१ राम ने किनके झगड़े को सुनकर सीताजी को वनवास दिया था?
उत्तर धोबी और धोबिन
२२ निबंध में धोबी किसके अपनी धोबिन बताता है?
उत्तर हरी धनिया।
२३ कृष्णावतार में कृष्ण अपने मामा कंस के पास ननिहाल में किसके कपड़ों में सजकर गए थे?
उत्तर धोबी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें