कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

शंबूक लघु प्रश्नोत्तरी

 १  शंबूक खंड काव्य के रचनाकार कौन है?

जगदीश गुप्त

२ विष–दंश से गोरी देह क्या पड़ने लगी?

स्याह 

३ विपथ होकर पुष्पक यान किस दिशा की ओर चल पड़ा?

उत्तर दिशा

४ किसका दरबार ज्योति मंडित दिव्य राजद्वार के पीछे है?

राम का दरबार

५ संवेदना का मर्म कौन समझ सकता है?

लोकनायक 

६ शंबूक वध से पहले कितने मनस्वी व्यक्तियों के बीच संवाद हुआ?

दो

७ वन में राम का स्वागत के लिए कौन करते हैं?

वनदेवता 

८ किसके भय से सगे–संबंधियों ने शंबूक को त्याग दिया था?

मुनियों के शाप के भय से

९ जहां व्यक्ति का सम्मान हो, वह समाज कैसा है?

सुसंस्कृत 

१० मानव कर्म के आयाम क्या है?

पाप–पुण्य

११ राम को कितने वर्ष का वनवास मिला था?

१४

१२ क्षुब्ध ब्राह्मण क्यों शाप दे रहा था?

क्योंकि उसके पुत्र की अकाल मृत्यु हो गई थी।

१३  शंबूक के अनुसार विप्र बालक की मृत्यु का कारण क्या था?

सर्प द्वारा काटे जाने पर उसकी मृत्यु हो गई थी।

१४ शंबूक खंड काव्य के प्रधान पात्र कौन–कौन हैं?

राम, नारद, वशिष्ठ, वनदेवता, शंबूक, विप्र, आदि