1. माधवी नाटक का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: भीष्म साहनी जी ने 'माधवी' नाटक में नारी जीवन की चिरकालीन विसंगतियों को उजागर करने का प्रयास किया है।
2. अश्वमेधी घोड़े केवल किन राजाओं के पास मिलते हैं?
उत्तर: पराक्रमी राजाओं के पास।
3. किसने गालव को हठ का दंड दिया था?
उत्तर: गुरु विश्वामित्र ने।
4. माधवी किसके जीवन में साधन बनकर आई थीं?
उत्तर: गालव के जीवन में।
5. पलक झपकते ही ययाति ने किसे विदा कर दिया था?
उत्तर: माधवी को।
6. माधवी नाटक में कुल कितने अंक हैं?
उत्तर: तीन अंक हैं - प्रथम अंक में तीन दृश्य, दूसरे में चार दृश्य व तीसरे में तीन दृश्य।
7. किसका शरीर सफेद और कान काले रंग के होते हैं?
उत्तर: अश्वमेधी घोड़ों का।
8. माधवी नाटक किसका लिखा हुआ है?
उत्तर: भीष्म साहनी का।
9. देवलोक में सभी देवता किसकी ओर ताक रहे थे?
उत्तर: गालव की ओर।
10. माधवी को किसका आदेश शिरोधार्य था?
उत्तर: उसके पिता ययाति का।
11. माधवी किसे देखकर चकित रह गई थी?
उत्तर: मुनि कुमार गालव को।
12. किसने विचित्र सपना देखा था?
उत्तर: माधवी ने।
13. माधवी के सपने में किसकी पंक्ति लगी हुई थी?
उत्तर: घोड़ों की।
14. कौन माधवी का भाग्य बनकर आया था?
उत्तर: गालव।
15. नाटक 'माधवी' में गालव और माधवी की कथा कहाँ से लेकर लिखी गई है?
उत्तर: महाभारत की पौराणिक कथा से।
16. किसे श्याम करणी कहते हैं?
उत्तर: घोड़े को।
17. गालव किसकी खोज में बहुत भटक चुका था?
उत्तर: अश्वमेधी घोड़ों की।
18. अश्वमेधी घोड़े कहाँ थे?
उत्तर: उत्तराखंड में।
19. कौन जन्म से क्षत्रिय थे?
उत्तर: गुरु विश्वामित्र।
20. माधवी नाटक के नाटककार कौन हैं?
उत्तर: भीष्म साहनी जी।
21. माधवी किस कुल की कन्या थी?
उत्तर: चंद्रवंशी कुल की।
22. गालव विश्वामित्र को गुरु दक्षिणा के रूप में क्या देना चाहता है?
उत्तर: 800 घोड़े।
23. गालव कितनी कलाओं में निपुण थे?
उत्तर: 12 कलाओं में।
24. आत्महत्या करने के लिए कौन तैयार हुआ था और क्यों?
उत्तर: गालव तैयार था, क्योंकि 800 घोड़े न मिलने की वजह से।
25. ययाति अपनी पुत्री माधवी को गालव के साथ क्यों भेजता है?
उत्तर: ययाति अब वनवासी बन गया था। उसके पास आर्थिक संपन्नता न होने की वजह से 800 घोड़े नहीं चुका पाया था, इसलिए अपनी बेटी माधवी को उसके साथ भेज दिया ताकि वह अपने कोख से जन्म लेने वाले बच्चे को सहारा बनाकर गालव को घोड़े जुटा सके।
26. माधवी को कौन सा वरदान मिला था?
उत्तर: माधवी को यह वरदान मिला था कि उसके कोख से चार यशस्वी चक्रवर्ती पुत्र उत्पन्न होंगे और जन्म देने के बावजूद भी उसका कौमार्य सुरक्षित रहेगा, यानी वह सुंदर कुमारी कन्या बन जाएगी।
27. माधवी के पुत्र कौन हैं?
उत्तर: हयश्च्य से वसुमना, दिवोदास से प्रतर्दन, उशीनर से शिवि, विश्वामित्र से अष्टक - कुल चार बच्चे।
28. माधवी नाटक का प्रकाशन कब हुआ?
उत्तर: 1984 में।
29. माधवी स्वयंवर में किसको चुनती है?
उत्तर: गालव को।
30. राजकुमारी माधवी कौन थी?
उत्तर: राजा ययाति की बेटी।
31. माधवी का मतलब क्या होता है?
उत्तर: माधवी नाम का मतलब सुंदर फूल, जो वसंत के साथ एक लता होता है।
32. गालव किसका शिष्य था?
उत्तर: महर्षि विश्वामित्र के शिष्य थे, जो बाद में महर्षि गालव के नाम से प्रसिद्ध हुए।
33. काशी के अधिपति दिवोदास के पास गालव कितने घोड़े लेकर गए?
उत्तर: 200 घोड़े।
34. गालव ऋषि के पिता कौन थे?
उत्तर: विश्वामित्र।
35. हरिवंश के अनुसार गालव कौन थे?
उत्तर: विश्वामित्र का पुत्र और शिष्य।
36. विश्वामित्र को 800 घोड़े किसने दिए थे?
उत्तर: हयश्च्य से 200, दिवोदास से 200, उशीनर से 200, विश्वामित्र से 200 - इस तरह 800 घोड़े इकट्ठा किए गए।
37. विश्वामित्र का पहला नाम क्या था?
उत्तर: राजा कौशिक।
38. घोड़े की खोज में कौन निकल गया?
उत्तर: गालव।
39. विष्णु जी को धरती पर किसकी आर्तनाद सुनाई दी?
उत्तर: गालव की।
40. विष्णु जी गालव से मिलने किस वाहन पर चढ़कर आए?
उत्तर: गरुड़ पर।
41. माधवी किसे लंपट राजा कहती है?
उत्तर: हर्यश्च को।
42. पुत्र प्राप्ति से पहले माधवी को हर एक राजा कैसे लगते हैं?
उत्तर: देवता।
43. माधवी के महल में आने के बाद अयोध्या नरेश ने और कितने विवाह किए?
उत्तर: दो विवाह।
44. माधवी अपने बच्चों के चेहरे में किसका नक्शा देखती है?
उत्तर: गालव का।
45. अयोध्या के बाद माधवी और गालव कौन से नगर में जाते हैं?
उत्तर: काशीनगर।
46. काशी नगर के राजा का नाम क्या था?
उत्तर: दिवोदास।
47. दिवोदास किसके लिए लालायित थे?
उत्तर: बेटे के लिए।
48. दिवोदास की कितनी रानियाँ थीं?
उत्तर: 35 रानियाँ।
49. दिवोदास की कितनी बेटियाँ थीं?
उत्तर: 17 बेटियाँ।
50. माधवी से जन्म लेने वाला बच्चा कैसा राजा बनेगा?
उत्तर: चक्रवर्ती राजा।
51. गालव घोड़ों की व्यवस्था क्यों कर रहा है?
उत्तर: गुरु दक्षिणा के ऋण से मुक्ति के लिए।
52. दिवोदास को अश्वमेधी घोड़े किससे मिले थे?
उत्तर: भृगु महाराज से।
53. दिवोदास के पास साधु किसका संदेश लेकर आए थे?
उत्तर: भृगु महाराज का।
54. भृगु महाराज ने किसके लिए अनुष्ठान किया था?
उत्तर: दिवोदास की वंश वृद्धि के लिए।
55. ययाति से विश्वामित्र के पास जाने के लिए कौन कहता है?
उत्तर: मारीच।
56. विश्वामित्र को गालव की गुरु दक्षिणा से मुक्त करने के लिए कौन कहता है?
उत्तर: तापस।
57. किसके अनुष्ठान के प्रभाव से दिवोदास के वंश में वृद्धि हुई?
उत्तर: भृगु महाराज के अनुष्ठान से।
58. धर्म ग्रंथों में स्त्री की तुलना किससे की गई है?
उत्तर: पृथ्वी से।
59. गालव कितने साल तक ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में विद्या ग्रहण करता रहा?
उत्तर: 12 वर्ष तक।
60. गालव किसका पक्का है?
उत्तर: वचन का पक्का है।
61. माधवी नाटक में कौनसी आहुति देकर गुरुदक्षिणा चुकाती है?
उत्तर: मातृत्व की आहुति देकर।
62. माधवी नाटक के अंत में किसका दंभ घटता है?
उत्तर: विश्वामित्र का दंभ।
63. उशीनर किस देश का राजा है?
उत्तर: भोज नगर का।
64. माधवी गालव को छोड़कर कहाँ जाती है?
उत्तर: ययाति के आश्रम में।
65. भीष्म साहनी का जन्म 1915 को कहाँ हुआ था?
उत्तर: रावलपिंडी में।
66. कुमार गालव की कथा किस ग्रंथ में है?
उत्तर: महाभारत में।
67. माधवी नाटक में कितने राजाओं का चित्रण है?
उत्तर: चार राजाओं का।
68. ययाति दान के रूप में गालव को क्या समर्पित करते हैं?
उत्तर: पुत्री माधवी को।
69. ययाति किसके पिता हैं?
उत्तर: माधवी के।
70. माधवी नाटक का नायक कौन है?
उत्तर: गालव।
71. माधवी नाटक में सामंती समाज का प्रस्तुतीकरण है - सही या गलत?
उत्तर: सही।
72. माधवी नाटक एक पुरुष प्रधान नाटक है - सही या गलत?
उत्तर: सही।
73. गालव माधवी के पिता थे - सही या गलत?
उत्तर: गलत।
74. ऋषि विश्वामित्र माधवी के गुरु थे - सही या गलत?
उत्तर: गलत।
75. मारीच माधवी का हित नहीं चाहता था - सही या गलत?
उत्तर: गलत।
76. गालव को अंत में कितने घोड़े प्राप्त होते हैं?
उत्तर: 800 घोड़े।
77. माधवी किससे प्रेम करती है?
उत्तर: गालव से।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for your support