१ अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडव एवं द्रौपदी को कहा रहना पड़ा?
विराट नगर
२ श्री कृष्ण को हस्तिनापुर शांति प्रस्ताव लेकर जाने से किसने रोकना चाहा था?
द्रौपदी
३ अर्जुन के धनुष का नाम क्या है?
गांडीव
४ किसने द्रौपदी के केश पकड़कर राजसभा में उसका अपमान किया था?
दुश्शासन
५ अर्जुन और दुर्योधन ने युद्ध से पहले किसको चुना था?
अर्जुन ने श्री कृष्ण को एवं दुर्योधन ने कृष्ण की सेना को।
६ कपट से मिला स्वर्ग भी कैसा होता है ?
नरक समान
७ पुरुषार्थ से मनुष्य क्या टाल सकता है?
अनर्थ
८ उत्साह और संकल्प का नाम क्या है?
जीवन
९ धृतराष्ट्र विदुर के समझने और दुर्योधन को किसकी शरण में जाने के लिए कहते हैं?
श्री कृष्ण के
१० दुर्योधन के न समझने पर पिता धृतराष्ट्र किसकी सहायता लेते हैं?
गांधारी की
११ वर्षों तक किसने दुर्योधन के पापों को अनदेखा किया था?
धृतराष्ट्र
१२ धर्म से क्या–क्या सिद्ध होते हैं?
अर्थ, काम, मोक्ष
१३ युद्ध में कौरवों के प्रथम सेनापति कौन थे?
पितामह भीष्म
१४ पितामह भीष्म ने कौरवों का सेनापति बनने के लिए क्या दो शर्तें रखी थीं?
एक पाण्डवों को मारेंगे नहीं दूसरा कर्ण को युद्ध में उतरने नहीं देंगे
१५ दुर्योधन के पास कितनी सेनाएं थी?
ग्यारह अक्षौहिणी
१६ पाण्डवों के पास कितनी सेनाएं थीं?
सात अक्षौहिणी
१७ श्री कृष्ण किसके सारथी बनते हैं?
अर्जुन के
१८ अर्जुन का रथ कैसा था? अथवा किससे बना हुआ था?
रजत रथ/ चांदी का बना हुआ था
१९ पितामह भीष्म किसको जीतने की क्षमता रखते थे?
इंद्र को
२० द्रौपदी अपने खुले केशों की सौगंध देकर कृष्ण को क्या कहती है?
संधि की बात न करने को कहती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for your support